करोड़ों की संपत्ति बना चुका भू माफिया गिरोह का सरगना इंद्रेश को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

Gyan Prakash Dubey

📰 बस्ती में पुलिस की बड़ी सफलता : करोड़ों की संपत्ति का मालिक बना इंद्रेश गैंग का सरगना गिरफ्तार, अपराध जगत को बड़ा झटका

बस्ती, 31 अगस्त 2025

जनपद बस्ती पुलिस ने उस गिरोह के सरगना इंद्रेश को गिरफ्तार कर लिया है, जो फर्जी तरीके से जमीन खरीद-फरोख्त कर करोड़ों की अवैध संपत्ति खड़ी कर चुका था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रेश के लिए सैकड़ों लोग काम करते थे और उसका जाल न सिर्फ बस्ती बल्कि आसपास के जनपदों में भी फैला हुआ है।

यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए न केवल बड़ी सफलता है, बल्कि उन सैकड़ों पीड़ितों के लिए भी राहत का संदेश है, जिनकी मेहनत की कमाई को इस गिरोह ने छल से हड़प लिया था।

इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय ने किया, जिन्होंने पूरी रणनीति और साहसिक कदमों से इंद्रेश को धर दबोचा।

अपुष्ट खबरों के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान इंद्रेश ने खुद को छुड़ाने के लिए पुलिस को 10 लाख रुपए की रिश्वत देने की पेशकश भी की, लेकिन ईमानदार पुलिस अधिकारियों ने इस लोभ को ठुकराकर कर्तव्य और सत्यनिष्ठा की मिसाल पेश की।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने इस मामले की जानकारी क्षेत्राधिकारी सदर सतेंद्र भूषण त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह की मौजूदगी में दी।

उन्होंने बताया कि इसके पहले नगर पुलिस ने इसी गैंग के 5 सदस्यों मनोज कुमार,सुशील कुमार,अजय कुमार, बाबूराम तथा उमेश कुमार निवासी बाराबंकी को गिरफ्तार किया जा चुका है | तभी से इसके सरगना इंद्रेश की तलाश की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि जिन आरोपियों को आज गिरफ्तार किया गया है उसमें इंद्रेश कुमार पुत्र रामजीलाल निवासी कौड़ीकोल बुजुर्ग थाना कप्तानगंज बस्ती तथा अरविंद कुमार चौधरी पुत्र स्वर्गीय तिलक राम चौधरी निवासी अक्षतपुर थाना कप्तानगंज बस्ती शामिल है |

यह कूट रचित दस्तावेज तैयार करके फर्जी तरीके से जमीनों के खरीदने व बेचने की माहिर हैं | पुलिस द्वारा उनकी काफी दिन से तलाश की जा रही थी |

उन्होंने कहा कि गलत तरीके से अर्जित की गई संपत्ति को पुलिस जप्त करवाने के लिए भी न्यायालय से अनुरोध करेगी |

यह पूरी कहानी केवल अपराध की नहीं, बल्कि उस संघर्ष की भी है जिसमें सत्य अंततः असत्य पर विजय प्राप्त करता है। इंद्रेश और उसके साथियों ने छल-कपट से लोगों की जमीनें हड़पकर साम्राज्य तो खड़ा कर लिया था, लेकिन पुलिस की सजगता और कर्तव्यनिष्ठा ने यह साबित कर दिया कि चाहे अपराध कितना भी मजबूत क्यों न हो, न्याय की शक्ति उसके सामने हमेशा अडिग रहती है।

इस गिरफ्तारी से न केवल पीड़ितों को न्याय की आशा जगी है, बल्कि यह भी संदेश गया है कि कानून के हाथ लंबे हैं और असत्य चाहे कितनी भी ऊंची दीवार क्यों न खड़ी कर ले, अंततः सत्य उसे गिरा ही देता है।

पुलिस द्वारा आरोपियों के ऊपर विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजा गया |

✍️ NGV PRAKASH NEWS


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *