राजनाथ सिंह नें डायनासोर की तुलना किससे की

जी पी दुबे
97210 711 75

डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस- राजनाथ सिंह
.
बस्ती पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरीश द्विवेदी की पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे लगा कि पैर चोट लगने की वजह से मैं सार्वजनिक सभा को संबोधित नहीं कर पाऊंगा,लेकिन मैंने फैसला किया कि एक नौजवान नेता हरीश द्विवेदी के लिए जाना है ।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हरीश द्विवेदी की प्रशंसा इस नाते में करना चाहूंगा अपने क्षेत्र की समस्या को प्रभावी आवाज देना हो या देश की समस्या को आवाज देना हो तो आपके ही प्रतिनिधि हरीश द्विवेदी बहुत ही प्रभावी भूमिका निभाते हैं।
इसलिए मैं हरीश द्विवेदी के लिए आया हूं और दूसरा कारण यहां आने का यह है कि आप देख रहे हैं 10 वर्षों से हम यहां मोदी जी के नेतृत्व में सरकार चला रहे हैं इसके पहले भी आपने बहुत सरकारों को काम करते हुए इस आजाद भारत में देखा है किसी एक राजनीतिक पार्टी ने भारत में हुकूमत की है तो वह कांग्रेस पार्टी है |
बीच में हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने शासन किया उनके शासनकाल में जो कुछ कार्य हुआ आप सभी जानते हैं देश में चौड़ी चौड़ी सड़के बनने का सिलसिला किसी ने शुरू किया था तो वह अटल जी ने शुरू किया था, हम इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं।
मोदी जी का जहां तक प्रश्न है 10 वर्ष हो गए बहनों भाइयों कोई कह सकता है कि फला काम कर दिया गला काम छूट गया। यह कोई भी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री हो उसके साथ हो सकता है लेकिन इतने गर्व के साथ कह सकता हूं कि मैंने जनता की आंखों में धूल झोंक कर राजनीति नहीं की है जनता की आंखों में आंखें डालकर राजनीति की है, इस सच्चाई को कोई झुठला नहीं सकता है। आपके क्षेत्र में बहुत से सेना के अधिकारी व सेना के जवान हैं आपके जनपद में विदेश में भी जाने वाले बहुत से लोग हैं उनसे भी पूछिएगा आज से 10 साल पहले भी विदेश जाते थे। उनके लिए विदेश में लोगों की क्या राय थी।
10 साल पहले वहां क्या हालात थे हमने देखे थे जब भारत के किसी नेता को बोलने का समय होता तो दुनिया के बहुत से सारे देश कहते थे भारत बोल रहा है चलो चाय वगैरा नाश्ता करने के बाद फिर मीटिंग में आते हैं।
भारत के बारे में अवधारणा थी भारत एक कमजोर माना भारत माना जाता था। भारत एक गरीब भारत माना जाता था लेकिन भाइयों बहनों आपका सीना चौड़ा होना चाहिए आज यदि भारत अंतरराष्ट्रीय मंचो पर बोलता है तो सारी दुनिया कान खोलकर सुनती है यह दुनिया में भारत की हैसियत बनी है। लंबे समय तक कांग्रेस ने यहां हुकूमत की, चाहे पंडित जवाहरलाल नेहरू, चाहे इंदिरा गांधी जी रही हो चाहे राजीव गांधी जी रहे हो चाहे डॉक्टर मनमोहन सिंह जी रहे हो, हमारे श्रद्धेय लाल बहादुर शास्त्री जी भी बहुत थोड़े दिनों के लिए रहे। जिन लोगों ने सरकार बनाई उन्होंने दावा किया हम भारत से गरीबी दूर करेंगे। मैं आपसे पूछना चाहता हूं 52 वर्षों तक इन लोगों ने हुकूमत किया भारत की कितनी गरीबी लोगों ने दूर की है |
बहनों भाइयों हमारा स्वभाव है भारतीय जनता पार्टी में होने के बावजूद मैं किसी प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं करता क्योंकि मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री एक व्यक्ति नहीं होता है प्रधानमंत्री एक संस्था होती है सभी को सम्मान करना चाहिए लेकिन जो हकीकत है उसको मैं बयां करना चाहता हूं भारत की गरीबी जिस हद तक तक समाप्त होनी चाहिए थी। उस हद तक नहीं हुई लेकिन आज मैं डंके की चोट पर कह सकता हूं कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बनने के बाद यह मेरा आंकड़ा नहीं है यह नीति आयोग का आंकड़ा है |
यह स्वास्थ्य संगठन है अंतरराष्ट्रीय एजेंसी का आंकड़ा है कि मोदी जी ने भारत की राजनीति में करिश्माई काम किया है 7- 8 वर्षों के अंदर ही भारत के 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करने में कामयाबी हासिल की है। सामाजिक कल्याण की जितनी योजनाएं हमले के शासनकाल में प्रारंभ हुई है इतनी पहले कभी नहीं हुई पहले यदि कोई कल्याणकारी योजना लागू हुई तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी आज दिल्ली के बैंकों से 100 पैसा चलता है तो 100 का 100 पैसा आपकी जेब में पहुंचता है एक पैसा भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ता है। भाषण देकर भ्रष्टाचार खत्म नहीं किया जा सकता आजाद भारत में सब ने भाषण दिया लेकिन भ्रष्टाचार कम नहीं हुआ।
व्यवस्था में बदलाव लाकर सिस्टम में बदलाव लाकर ही भ्रष्टाचार को कम किया जा सकता है। इसे हमारी सरकार ने बहुत ही शानदार पहल की है इसलिए हमें गौरव की अनुभूति होती है आपको जानकारी है अथवा नहीं है मैं नहीं जानता दुनिया के जितने राष्ट्रध्यक्ष दुनिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री आज वह भी बड़े-बड़े मंचों पर सीना ठोक कर कहते हैं कि 21वीं सदी यदि किसी है तो वह भारत की है भारत का भविष्य उज्जवल है इसलिए यह जो चुनाव हो रहा है उसमें प्रत्याशी का इतना महत्व नहीं है प्रत्याशी आवश्यक नहीं है हम राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं करते हम राजनीति करते हैं देश बनाने के लिए, यह देश का सवाल है। यहां तो हमारे देश के सेवा में काम करने वाले क्षेत्र में लोगों की अच्छी संख्या है इसलिए मैं आप लोगों से अपील करने आया हूं आप पढ़े-लिखे लोग हैं आप अखबारों में पढ़ रहे होंगे।
उन्होंने कहा कि लगभग 2 साल से अधिक का समय हो गया। दुनिया के दो देश है रूस और यूक्रेन दोनों के बीच इस समय संघर्ष चल रहा है बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं जब यह सिलसिला शुरू हुआ तब हमारे देश के लगभग 30000 के बच्चे यूक्रेन में पढ़ते थे कोई मेडिकल कोई इंजीनियर कोई मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था उनके माता-पिता जो भारत में थे उन्हें अपने बच्चों की चिंता थी यदि तो बम गिरा तो हमारे बच्चे जहां रहते हैं वहां गिर गई तो हमारे बच्चों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। लेकिन उन्हें विश्वास था कि यदि कोई इसका समाधान दे सकता है हमारे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं मैं उसे घटना का प्रत्यक्ष साक्षी हूं साथ बैठने वाला हूं हमने देखा है बहनों भाइयों की प्रधानमंत्री ने यह जानकारी प्रदान प्राप्त होने के बाद चटपट रूस के राष्ट्रपति व यूक्रेन के राष्ट्रपति को फोन मिलाया और आपको जानकर गौरव की अनुभूत होनी चाहिए की 4:30 घंटे के लिए युद्ध रुक गया और हमारे बच्चे यूक्रेन से चलकर भारत आ गए।
आप लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं कि आप लोगों ने समाजवादी पार्टी का 2014 में चैन उतार दिया 2017 में भी चैन नहीं चढ़ पाई योगी जी मुख्यमंत्री बने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आप लोगों ने साइकिल में चैन नहीं चढ़ने दी वह जहां की थी वहीं रह गई 2022 में भी यही हुआ हमको पक्का विश्वास है कि आप साइकिल पर चैन नहीं चढ़ने वाली है उस पर जंग लग चुका है और कांग्रेस की जहां तक हालत है |
कांग्रेस की हालत दिनों दिन पतली होती जा रही है लेकिन हम चाहते हैं कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में कुछ तो ताकत होनी चाहिए या हालत हो गई है की आज के 10 साल के बाद बच्चों से पूछेंगे कि कांग्रेस कौन थी, तो बच्चे कहेंगे कौन कांग्रेस है जैसे सारी दुनिया से डायनासोर लुप्त हो गया है वैसा ही कांग्रेस भारत की राजनीति से लुप्त होने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *